तेज रफ्तार ने छीनी जान: हाफिजगंज में बाइक सवार युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

SHARE:

बरेली ।नवाबगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

हाफिजगंज क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जादोपुर से बाइक पर घर लौट रहे तीन युवकों को हाफिजगंज कर्बला के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 23 वर्षीय इमरान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके भाई उवैश और जाबिर की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक हाफिजगंज के निवासी हैं और आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!