छठ पर्व पर जगह -जगह आयोजन  , 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  शहर के कई हिस्सों में छठ के पर्व पर पूर्वांचल के लोगों में खास उत्साह देखा गया गया। शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र  कर्मचारी नगर , एनईआर रेलवे ग्राऊंड , शिव  पार्वती मंदिर गिरधारीपुर ,रेलवे कॉलोनी ,रुहेलखंड विवि परिसर ,रामगंगा तट सहित कई जगहों पर छठ का पर्व बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से लोग अपनी परम्परा के  मुताबिक नदी के तटों के साथ वैकल्पिक जगहों पर सपरिवार पहुंच गए।  घर की महिलाओं ने  पूजा करके संतान की लम्बी आयु , पति के स्वस्थ्य जीवन ,घर परिवार के सौभाग्य की कामना की।

 

 

 

वही छठ व्रतधारी महिलाओं ने  उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सभी के बीच प्रसाद वितरण किया । इस मौके पर सरोज ने बताया कि छठ का पर्व पूर्वांचल का  बहुत बड़ा त्यौहार है। आज  त्यौहार मनाने के लिए पूर्वांचल के साथ कई जगहों के लोग  तट पर इकट्ठे हुए है। यह व्रत संतान की दीर्घ आयु के लिए किया  है। पहले इस त्योहार  को पूर्वांचल के ही  लोग मनाते थे लेकिन अब सभी लोग इस त्योहार को मनाते है। पूर्वांचल निवासी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आज छठ का पर्व का समापन हो गया। आज सुबह से लोग बड़ी संख्या में छठ के पर्व के अंतिम इकट्ठे हुए  और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य  देकर परिवार के खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज