सपा संस्थापक मुलायम सिंह जयंती आज 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

इटावा: सपा  संस्थापक मुलायम सिंह यादव  की पहली जयंती आज मनाई जा रही है। सपाई इस जयंती को धरतीपुत्र दिवस के रूप में मनाने का कार्यक्रम है।  इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा समर्थकों की पहुंचने की उम्मीद है।  वह सपा की ओर से जयंती को सादगी से मनाने को कहा गया है।  इस  जयंती में सपा मुखिया के परिवार के एक मंच पर होने की पक्की उम्मीद है।  जानकारी के मुताबिक सैफई महोत्सव के पंडाल में मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन से जुड़ी सभी तस्वीरों को एक बड़े होर्डिंग में दिखाया गया है।  कार्यक्रम में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव सहित अन्य देश के कई दिग्गजों के आने की बात कही जा रही है।  कार्यक्रम में बड़े  पंडाल लगाए है जिसमें बड़ी संख्या लोग बैठकर अपने बड़े नेताओं की बातों को सुन सकेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment