सोनू के परिजनों ने डीएम दफ्तर पर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग लेकर काटा हंगामा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।  शादी के 8 दिन बाद से गुमशुदा चल रहे युवक सोनू सागर के परिजनों ने  आज डीएम दफ्तर पर न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।  परिजनों का यह भी आरोप है कि सोनू की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी है।  इस बात को खुद सोनू की पत्नी भी कबूल चुकी है।  लेकिन पुलिस ने सोनू की पत्नी को हिरासत में लेने के बाद छोड़ देती है।  पुलिस के मुताबिक सोनू की पत्नी से घटना के संबंध में पूछताछ हो चुकी है बस अब शव के बरामद करने की कोशिश की जा रही है। सोनू के परिजनों का हंगामा देखकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।  बाद में मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने  सोचसमझ का परिचय देते हुए भीम आर्मी के नेताओं के सहयोग से परिजनों के विरोध  पर काबू पा लिया।

एडीएम सिटी रामदुलारे पांडेय ने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस के  अधिकारियों से बातचीत की गई है।  पुलिस मामले के खुलासे के लिए तत्परता से लगी हुई है। जो घटना में दोषी निकलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। हालांकि पुलिस घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुकी है लेकिन हत्या के सम्बन्ध में तभी मुकदमा दर्ज होता है जब शव बरामद होता है। पीड़ित परिवार को कानून के दायरे में रहकर उनकी सभी मांगे पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

सोनू सागर 25 नवंबर को हुआ था गुमशुदा 

सोनू सागर 25 नवंबर को घर से  कही जाने की बात कहकर गया था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। गायब होने के आठ दिन पहले ही सोनू की शादी हुई थी। सोनू के परिजनों का कहना है कि उन्होंने  बारादरी पुलिस से कई बार इसकी शिकायत की लेकिन  पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।  बाद में उन्होंने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई तब कही जाकर घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज हो सका था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज