हत्या में वांछित बर्फ विक्रेता गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी बर्फ विक्रेता शेर सिंह को जेल भेज दिया।
बुधवार को गांव माधौपुर निवासी संजू कश्यप ने अपने घर के सामने बर्फ बेचने आए बर्फ वाले से अपने बच्चो को पांच रुपए का बर्फ मांगा था।लेकिन कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी बर्फ विक्रेता शेर सिंह ने बर्फ देने से मना कर दिया था।जिसको लेकर दोनो के बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट के दौरान सिर फिरे शेर सिंह ने बर्फ तोड़ने वाले सूजे से ताबड़तोड़ हमला करके दिन दहाड़े संजू कश्यप की हत्या कर दी थी।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को चिटौली अंडरपास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय के अनुसार बृहस्पतिवार को पुलिस ने शेर सिंह से हत्या में प्रयुक्त सूजे को बरामद करके दोपहर के बाद जेल भेज दिया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment