उपजिलाधिकारी ने 69 शिकायतों सुनकर मौके पर 11 का किया निस्तारण,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय और सीओ तेजवीर सिंह ने फरियादियों की शिकायते सुनीं। इस मौके पर बहेड़ी बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगते हुए जमकर नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग की।

 

 

तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल 69 शिकायते आईं जिनमे से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिये सम्बन्धित विभागों को सौंप दिया गया। एसडीएम ने शिकायते सुनने का बाद शिकायतों का सही व समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार सहित तमाम विभागों के अफसर मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज