Shahjhanpur News:मरीज के लिए अस्पताल खाना देने जा रहे  पति -पत्नी हादसे के हुए शिकार , दोनों की मौत ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा 


शाहजहांपुर :  थाना जलालाबाद क्षेत्र के मदनापुर रोड पर गंगा मंदिर के निकट शुक्रवार की देर रात  सड़क हादसा हो गया। जिसमें फर्रुखाबाद की तरफ से जा रहे कार चालक ने मदनापुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे गांव नया गांव गुलड़िया निवासी दोदराम पुत्र मानसिंह 50 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी अंबर वती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी ।

 

 

बताया जा रहा है कि  दोदराम के  गांव पतियुरा निवासी राम भजन का लड़का खंडहर रोड स्थित लालाराम के अस्पताल में भर्ती था और उसको वह अपने गांव नयागांव गुलरिया से बाइक से खाना पहुंचाने जा रहे थे। तभी गंगा मंदिर के निकट यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक प्रदीप शर्मा व के साथियों कृष्ण कुमार मनोज कुमार निवासी डुहि बाजार मुरादाबाद को हिरासत में ले लिया और गाड़ी अपने कब्जे में कर ली ।वहीं पुलिस ने शवो को सील करके शाहजहांपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना की खबर सुनने के बाद से ही  परिजनों ने कोहराम मचा हुआ था ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज