स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग की मौत , पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।बारादरी थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी, इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और रविवार सुबह को बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा चांद खा निवासी पूरनलाल पुत्र मीहि लाल की रविवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुरान लाल को बीती रात घायल अवस्था में पत्नी गीता रानी ने भर्ती कराया था।

 

 

गीता रानी ने बताया कि लगभग 4 वर्ष पूर्व उनके बेटे की मौत हो गई जिसके चलते घर चलाने में परेशानी होने लगी वहीं उसका देवर महेंद्र पाल और जेठ का बेटा दीपक उन्हें घर से निकालने की कोशिश करते रहे । और आए दिन झगड़ा करने लगे परेशान होकर वह आनंद आश्रम के पास रहकर भीख मांग कर गुजारा करने लगे । कल शाम को गीता जब खाना पकाने के लिए लकड़ी एकत्र करने गई थी तभी आनंद आश्रम के सामने सड़क किनारे बैठे पूरन लाल पेशाब करने जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और स्कूटी चालक फरार हो गया ।

 

 

जब गीता रानी वापस लौटी तो उसने पति पूरन लाल को घायल अवस्था में देखा और उन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया जहा आज पूरन लाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।बारादरी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ टक्कर मारने वाले स्कूटी सवार की तलाश शुरू कर दी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment