स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, हर बच्चे के शत-प्रतिशत नामांकन का लिया संकल्प

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जनपद के कम्पोजिट विद्यालय, जसौली नगर में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

 


मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा माध्यम बताया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें और ड्रेस, जूते-मोजे के लिए मिलने वाली धनराशि का उपयोग केवल बच्चों की आवश्यकताओं पर करें।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर अभियान चलाकर स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान की जाए और उनका शीघ्र नामांकन कराया जाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल चलो अभियान की रैलियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया कि जनपद में वर्तमान में “रोको-टोको, स्कूल भेजो अभियान” संचालित है, जिसके तहत स्कूल जाने की उम्र के बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज