सरदार पटेल की छवि मज़बूत और दृढ़निश्चयी व्यक्ति की रही,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को भारत के लौह पुरुष” सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में मनाई गई। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को पटेल स्मृति सम्मान दिया गया।जिसमें साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने आज़ादी के बाद देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

उन्होंने 565 से अधिक रियासतों को भारत में शामिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। मुख्य वक्ता सहित्यभूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल की छवि एक मज़बूत और दृढ़निश्चयी व्यक्ति की रही। वह हमेशा देश के हितों को सर्वोपरि रखते थे। वह एक महान नेता और एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने भारत को एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

 

 

 

क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को आजादी और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ाया।उन्होंने कहा कि यदि सरदार बल्लभ भाई पटेल को भारत का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो भारत का नक्शा ही और कुछ होता। प्रकाश चंद्र ने कहा कि 2014 से सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे राष्ट्र में मनायी जाती है।

 

सरदार बल्लभभाई पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और एकीकरण के महान सिपाही थे। कार्यक्रम में अनिल सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अरुणा सिन्हा, शशि बाला वर्मा, मधु वर्मा, रीता सक्सेना, आशा शुक्ला, रोहित राकेश, सतीश शर्मा, अनीता शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, राजीव सक्सेना, राजीव अस्थाना, रजनीश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, शोभा सक्सेना, तनुज सक्सेना, कृति सक्सेना, कल्पना सक्सेना मौजूद रहे। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। निर्भय सक्सेना

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment