शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई अलविदा की नमाज़

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। माहे रमजान शरीफ के आखिरी शुक्रवार को क्षेत्र की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण व अमन खुलूस के अदा की गई।अलविदा की नमाज में हजारों सर सिर्फ खुदा की बारगाह में झुके लोगों ने गुनाहों से माफी मांगी और दुनिया मे अमन चैन कायम रहे इसके लियें दुआ की।

 

 

 

सुरक्षा की दृष्टि से सभी मस्जिदों के बाद पुलिस बल तैनात रहा। शहर की तमाम मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई नमाज से पहले उन्हें रमजान शरीफ और कुरान पाक की फाजिलियत बयान की उन्होंने कहा कि माह रमजान शरीफ के आखिरी जुमे को अलविदा कहा गया है इस दिन माहे रमजान के महीने को विदाई दी जाती है। रोजेदारों और कुरान की तिलावत करने वालों पर नाजिल होने वाली खुदा की रहमतों का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी बिना वजह इन रहमतों से महरूम ना रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज