फतेहगंज पूर्वी में नाच गाने के विरोध पर दबंगों ने पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी।फतेहगंज पूर्वी के गांव कजरौटा के विनोद कुमार ने थाने में पहुंचकर पुलिस को बताया सोमवार देर शाम को कजरौटा गांव में होली के उपलक्ष्य पर घर के सामने गाने बजाने की धुन पर लोग खुशियां मना रहे थे।इसी दौरान गांव के दबंगों ने हमला बोल दिया।लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।देखते-देखते गांव में भगदड़ मच गई।

 

 

लोगों ने दबंगों के चंगुल से बमुश्किल बचकर भागकर अपनी जान बचाई।थाने में पहुंचकर दबंगों के खिलाफ विनोद ने तहरीर दी।पुलिस ने घायलों के उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजाराम व राजकुमार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज