धर्म

भारत ने अपनी बेटियों के उन्नति-पथ पर कभी सीमा-रेखाएं नहीं खींची तो अब क्यों :  कथा व्यास साध्वी आस्था भारती

Advertisement

 

बरेली : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 21 से 27 नवंबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउंड  में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कथा व्यास साध्वी आस्था भारती  ने कहा कि भारत का शुद्ध पारंपरिक वातावरण नारियों के लिए सदा से ही स्वच्छंद रहा है। भारत ने अपनी बालाओं, अपनी बेटियों के उन्नति-पथ पर कभी सीमा-रेखाएं नहीं खींची। उन्हें सदैव उड़ान भरने के लिए स्वतंत्र नभ दिया है। फिर आज सर्वाधिक आधुनिक कहे जाने वाले दौर में ये संकुचित रेखाएं क्यों? कथा व्यास साध्वी आस्था भारती जी ने  रुक्मिणी जी के संकल्प की चर्चा की  साथ ही  अपनी पुरातन संस्कृति के प्रति जगाते हुए समाज में नारी की खोई गरिमा को लौटाने का आह्वान किया।

 

नारी के सम्मान की पुनर्स्थापना हेतु नारी को तो उसके वास्तविक स्वरूप का बोध करवाना ही है, साथ ही पुरुष को भी नारी की गरिमा का बोध करवाना आवश्यक है। ये दोनों तब तक संभव नहीं, जब तक नारी और पुरुष दोनों अध्यात्म के स्तर पर जागृत होकर अपने आत्मिक स्वरूप से परिचित नहीं हो जाते। सिर्फ नीतियों और कानून बनाने से महिला विरोधी माहौल नहीं बदलेगा।

 

 

 

बदलाव के लिए जो सबसे ज़्यादा ज़रूरी है, वह है-वैचारिक या आत्मिक सशक्तिकरण। यही कार्य दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान अपने प्रकल्प “संतुलन” के माध्यम से कर रहा है।श्री आशुतोष महाराज जी का कथन है– शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक सशक्तिकरण के साथ जब आत्मिक सशक्तिकरण होगा, तभी महिलाओं के सम्पूर्ण सशक्तिकरण की परिभाषा पूर्ण होगी। अपने पीयूष अनुदानों का जन-जन को पान कराएगी, आएगा वह ब्रह्ममुहूर्त जब नारी सतयुग लाएगी।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

मोटरसाइकिल एजेंसी के ताले तोड़कर हजारों की हुई चोरी

आंवला।  सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम व चेक पोस्ट हरदासपुर में मोनू गुप्ता की हीरो…

2 hours

भाजपा ने एनजीओ सम्मेलन करके माँगा जन -समर्थन

बरेली। भाजपा ने रविवार को  एनजीओ सम्मेलन खुशहाली सभागार में आयोजित किया गया जिसमें वन…

2 hours

अखिलेश का भाजपा पर तंज : बरेली की जनता सुरमा लगाकर भाजपा को करेगी विदा

2024 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव  मोदी की फिल्म हो गई है फ्लॉप  बरेली। …

2 hours

सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के लिए मांगे वोट,बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

सीएम ने सपा -कांग्रेस -बसपा को लिया निशाने पर , सीएम ने अपने भाषण में…

2 hours

लाइव ।।अखिलेश यादव जनसभा के लिए बरेली पहुंचे

बरेली ब्रेकिंग बरेली। अखिलेश यादव जनसभा के लिए बरेली पहुंचे। सपा उम्मीदवार प्रवीण सिंह ऐरन…

6 hours

डीजे को लेकर हुए झगड़े में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

भोजीपुरा। मंडप की दावत में डीजे को लेकर हुए झगड़े में दूल्हा और उसके परिजनों…

23 hours