धर्म

पंच कल्याणकारी योगों में फुलेरा दूज आज

Advertisement

 

 

पंडित मुकेश मिश्रा,

बरेली। फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि में मनाया जाने वाला फूल महोत्सव यानी फुलेरा दूज का पर्व इस बार पांच शुभ संयोग लेकर के आया है। फुलेरा दूज का संबंध भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के साथ होली से भी जुड़ा है फुलेरा दूज के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है इस दिन से भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन राधा कृष्ण की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। फूलेरा दूज पर ब्रज की समस्त गोपियों ने राधा-कृष्ण के प्रेम की खुशी में फूल बरसाए थे, इस कारण से इस त्योहार का महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेलने की परंपरा की शुरूआत की थी। फुलेरा दूज पर घरों को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है। साथ ही फुलेरा दूज पर कृष्णजी को पकवान का भोग लगाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के लिए विशेष प्रकार का पकवान तैयार किया जाता है।

 

अबूझ मुहूर्त है फुलेरा दूज
फूलेरा दूज शुभ दिनों में से एक होता है। यह दिन दोष रहित होता है और किसी प्रकार से हानिकारक नहीं होता है. पूरे दिन “अबूझ मुहूर्त” होने के कारण इस दिन लोग नए कार्य प्रारंभ करते हैं, विवाह भी किए जाते हैं। इस ​दिन शुभ या मांगलिक कार्यों को करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

 

*यह रहेंगे पांच शुभ संयोग*
फुलेरा दूज पर पांच महासुख लोगों का संगम रहेगा जिसमें शिव योग,सिद्ध योग,
साध्य योग,सर्वार्थ सिद्धि योग,त्रिपुष्कर योग व्याप्त रहेंगे ज्योतिष शास्त्र में यह पांचों योग अत्यंत मंगलकारी माने गए हैं इन लोगों का पन्ना अपने आप में अनूठा संयोग है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

3 hours

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

5 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

5 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

5 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

5 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

6 hours