Categories: धर्म

महाशिवरात्रि स्पेशल : पंचग्रही योग में भगवान शिव करेंगे कल्याण,

Advertisement

बरेली। वर्ष भर में भगवान शिव का पावन दिन महाशिवरात्रि इस बार 1 मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी। दरअसल महाशिवरात्रि का त्यौहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि में मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि पर पांच ग्रह चंद्रमा- मंगल- बुध- शुक्र- शनि, मकर राशि में एक साथ विद्यमान रहेंगे। जिस कारण इस दिन पंचग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा- शांति, मंगल- मांगलिक कृत्य, बुध- व्यापार ,शुक्र- प्रतिष्ठा और शनि देव न्याय, भक्ति के प्रतीक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा- अर्चना शांति दायक, मंगलकारी, धन- संपदा वृद्धि, प्रतिष्ठा कारक और भक्ति दायक होगी‌ यानी भगवान भोलेनाथ की कृपा इस बार शिवरात्रि पर खूब बरसेगी। भगवान भोलेनाथ को भी पंचानन कहा जाता है।

ऐसे में पंचग्रही योग में भगवान पंचानन पूजा से प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोरथो की पूर्ति करेंगे। धर्म ग्रंथों के अनुसार शिवरात्रि के व्रत- पूजन से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। इस बार यह पर्व अथाह धन समृद्धि वैभव देने वाला होगा ।ज्योतिष के अनुसार इस दिन जो जातक पितृदोष, कालसर्प दोष के साथ  किसी भी ग्रह दोष से परेशान हैं। तो इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी दोष समाप्त हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर व्रत और चार पहर की पूजा अभिषेक करने से चारों पुरुषार्थ के प्राप्त होती है। नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। और अंततोगत्वा वह व्यक्ति शिवलोक का अधिकारी हो जाता है।

*ऐसे करें अभिषेक*

इस दिन दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत, इत्र ,चंदन ,गुलाब जल से शिवलिंग को स्नान कराएं। फिर शुद्ध जल से रुद्राष्टाध्याई का पाठ या ओम नमः शिवाय बोल कर लगातार जल धारा से अभिषेक करें। साफ कपड़े से शिवलिंग को पोछे।भगवान शिव को वस्त्र, जनेऊ पहनाए, चंदन का तिलक लगाएं, इत्र, पुष्पमाला, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि भगवान भोलेनाथ को श्रद्धा भाव से अर्पण करें। संतान प्राप्ति के लिए गौ दुग्ध, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने का रस, स्थिरता के लिए शहद या घी, रोग शांति के लिए गिलोय का रस या जल में कुशा डालकर अभिषेक करें। भगवान को फल, मिठाई यथाशक्ति के अनुसार समर्पण करें। धूप -दीप से आरती करें। इस दिन भगवान शिव का महामृत्युंजय जाप, ओम नमः शिवाय का जाप वर्ष भर संपन्नता देगा।   

Share this story

Advertisement
cradmin

Published by
cradmin

Recent Posts

राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर  उन्नतशील प्रजातियों के बीज उपलब्ध

बरेली। संयुक्त कृषि निदेशक डा0 राजेश कुमार ने बताया कि खरीफ अभियान-2024 में कृषि के…

46 mins

बिना बॉडी सेफ्टी प्रोटेक्टर के जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन टंकी पर काम कर रहे मजदूर

भगवान स्वरूप राठौर  शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ के मोहल्ला अंसार नगर में जल निगम के…

3 hours

सीमेंट से भरा ट्रक पेड़ से टकराया , परिचालक की जलकर मौत

चालक ने ट्रक से कूद कर बचाई अपनी जान, मृतक के परिवार में मचा कोहराम…

3 hours

राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के  प्रवेश पंजीकरण शुरू

मीरगंज (बरेली )।राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में सत्र 2024-25 के लिए बीए प्रथम वर्ष (NEP…

3 hours

पति -पत्नी  हज के लिए रवाना, लोगों ने दम्पति को दी शानदार विदाई

मीरगंज (बरेली )। सऊदी अरब स्थित मक्का मदीना जाना हर मुसलमानों का सपना होता है। …

3 hours

गर्मी ने लोगों की बढ़ाई परेशानियां, अस्पतालों में पहुंचने लगे उल्टी दस्त के मरीज

रामू कठेरिया , सिरौली (बरेली)। मई का महीना शुरू होते ही गर्मी ने सितम ढाना…

3 hours