Categories: धर्म

भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम जगाएगा शोभन योग

Advertisement

पंडित मुकेश मिश्रा

बरेली। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आखिरी पर्व भैया दूज 6 नवंबर शनिवार को है भाई-बहन के प्रेम का यह पर्व शोभन योग ने पड़ रहा है। इस कारण इस योग में भैया दूज का महत्व अलग ही होगा। यह योग भाई बहन के रिश्ते को और अटूट व प्रगाढ़ बनाएगा। पंचांगो के मुताबिक द्वितीय तिथि सूर्योदय से लेकर रात्रि 7:43 तक रहेगी। शोभन योग भी संपूर्ण दिवस व्याप्त रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस दिन चंद्रमा भी वृश्चिक राशि में गतिशील होगा। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। ऐसे में चंद्रमा और ज्यादा मंगलकारी  होगा। इस दिन भाईयों को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 बजे से लेकर 3 बजकर 21 बजे तक रहेगा। यानि तिलक करने का शुभ मुहूर्त 2 घंटा 11 मिनट तक रहेगा।

-दीपदान व कलम दवात पूजन का महत्व 

पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक इस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को तिलक कर भोजन कराया था। यमराज ने प्रसन्न होकर  अक्षय आयु और चौमुखी यश का वरदान दिया था। इसलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन दीपदान और कलम दवाद की पूजा करने से उन्नति, विकास और प्रगति होती है। साथ ही विवेक और ऐश्वर्य भी बढ़ता है।

Share this story

Advertisement
cradmin

Published by
cradmin

Recent Posts

शिवांश शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लाकर मारी बाजी

बरेली। राममूर्ति हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर कुमार के बेटे शिवांश शर्मा ने आईसीएसई की इंटरमीडिएट…

9 hours

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को बोले गए अपशब्द , मामले की पुलिस से  शिकायत

देवरनियां। गांव अमृता निवासी विपिन गंगवार उर्फ विराट कुर्मी ने थाने में  जिला पंचायत अध्यक्ष…

12 hours

शीशगढ़ में संदिग्ध हालात में  मिला युवक का शव

शीशगढ़।  सोमवार की सुबह  जिला बरेली के थाना शीशगढ़ में विलासपुर वस अड्डा पर स्थित…

12 hours

डीएम ने एसएसपी के साथ अधिकारियों से की ब्रीफिंग , दिए आवश्यक निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान…

12 hours

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए महिला कल्याण विभाग ने जारी किये निर्देश

बाल विवाह किया तो होगी जेल , सूचना देने वाले का नाम रखा जायेगा गोपनीय …

13 hours

मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

शीशगढ़।  सोमवार को मानपुर के स्वामी सोमनाथ इंटर कालेज और एन डी एकेडमी इंग्लिश मीडियम…

13 hours