शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, अब इनकार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, अब इनकार

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। अब आरोपी शादी से इनकार कर रहा है। युवती की तहरीर के अनुसार थाना शाही क्षेत्र के युवक से तीन साल पहले मोबाइल के जरिए बात हुई। उसके बाद एक दूसरे से प्यार करने लगे।

 

 

युवक ने शादी करने की बात कही। मैंने शादी से मना कर दिया। मना करने पर वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। उसके बाद शादी को मैं तैयार हो गई। फिर उसने मेरे साथ संबंध बनाए अब शादी करने के लिए दहेज की मांग करने लगा। दहेज न देने पर शादी से इंकार कर दिया और गुपचुप तरीके से दूसरी जगह शादी तय कर ली। युवती ने थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज