महिला अपराधों में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जाए : जिलाधिकारी

SHARE:

बरेली। जिलाधिकारी  शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में आज अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ई-पॉक्सो पोर्टल पर अधिक से अधिक वादों की फीडिंग की जाये। उन्होंने कहा कि माह अक्टूबर, 2022 में 2 अभियुक्तों को जिला बदर किया गया है तथा 48 अभियुक्तों को पाबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर के तीन प्रकरणों में अभियुक्तां को सजा हुई है।

 

 

उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत 05 प्रकरण (महिला सम्बन्धी अपराधों) में अपराधियों को अधिक से अधिक सजा हुई है। जिलाधिकारी ने महिला संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिये।बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर डॉ0 आर.डी. पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री अवधेश पांडेय, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्री एस.के. पाठक, एस.पी. आर.ए. श्री राजकुमार अग्रवाल सहित अभियोजन संवर्ग एवं डी.जी.सी. के समस्त अभियोजक गण उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!