पत्रकार एकता और संगठन मजबूती के संकल्प के साथ मनाया रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। पत्रकार हितों के लिए लगातार संघर्षरत ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं एक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन बुधवार को मढ़ीनाथ स्थित वरिष्ठ पत्रकार राहुल सक्सेना के आवास पर उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों और संगठन पदाधिकारियों ने केक काटकर रविंद्र मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रविंद्र मिश्रा ने हमेशा पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया है। उनके नेतृत्व में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है और पत्रकारों की आवाज को मजबूती मिली है। उपस्थित लोगों ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है, जिसे रविंद्र मिश्रा लगातार सशक्त करने में जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन विस्तार और मीडिया जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सभी ने पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखने और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।इस मौके पर बरेली जिलाध्यक्ष अरविंदर सिंह मिक्की, निवास यादव (आईएनए न्यूज), अजय प्रताप (हिंदुस्तान), भीम मनोहर (एबीपी न्यूज), राहुल सक्सेना (युवा हस्ताक्षर/भारत समाचार लाइव), हसीन दानिश (जन माध्यम), विकल्प कुर्रेशिया (न्यूज-18 लोकल), रजनेश श्रीवास्तव (इंडिया 24), प्रदीप सक्सेना (बरेली की हलचल), रविंदर सिंह (जन माध्यम) और सक्षम सक्सेना समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल सौहार्द और पत्रकार एकता के संदेश से सराबोर रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज