बहेड़ी बार एसोसिएशन चुनाव में राठी–पांडे पैनल का परचम

SHARE:

शांतिपूर्ण मतदान के बाद रामेंद्र सिंह राठी अध्यक्ष, दीपचंद पांडे महासचिव बने

बरेली। बहेड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को सौहार्दपूर्ण और शांत वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सुनील कुमार रस्तोगी की निगरानी में पूरी कराई गई, जिसमें कुल 242 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रातः 10 बजे शुरू होकर अपराह्न 3 बजे तक चला, जबकि मतगणना 3 बजे से साढ़े पांच बजे तक हुई।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में रामेंद्र सिंह राठी ने 133 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी साबिर रजा को 106 मत प्राप्त हुए, वहीं तीन मत अमान्य घोषित किए गए।
महासचिव पद पर दीपचंद पांडे ने 129 मतों के साथ विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी केसर कुमार को 110 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त रहा।

कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रविंद्र कुमार ने 129 मत पाकर सफलता प्राप्त की। इस पद पर महेश कुमार को 112 मत मिले और एक मत अमान्य घोषित किया गया।उपाध्यक्ष पद पर सत्यपाल सिंह ने 130 मतों के साथ स्पष्ट बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी लईक अहमद को 101 मत प्राप्त हुए, जबकि 11 मत निरस्त रहे।

चुनाव अधिकारी सुनील कुमार रस्तोगी ने बताया कि पूरी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की सूचना नहीं मिली। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशियों को बधाइयाँ दी गईं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!