रश्मिका के स्टाइल में रणबीर कपूर ने किया हाय, फिल्म के सेट पर खूब की मस्ती,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना के स्टाइल की कॉपी की है। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रही हैं। रश्मिका एनिमल में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। रश्मिका ने फिल्म एनिलम के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर, रश्मिका की स्टाइल में (हाय) कह रहे हैं। इस तस्वीर में फिल्म निर्देशक संदीप वांगा भी हैं, जो मुस्करा रहे हैं। रश्मिका को अक्सर कोरियन हार्ट स्टाइल में हाय करते देखा गया है। रश्मिका ने तस्वीर पर प्यारा कैप्शन दिया है संदीप और रणबीर दोनों हाय कह रहे हैं। गौरतलब है कि एनिमल में रणबीर और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज