राजपाल यादव ने स्कूटी से छात्र को टक्कर मारी ,अभिनेता के खिलाफ प्रयागराज में शिकायत दर्ज,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में हैं। उन पर एक छात्र ने मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दरअसल, राजपाल प्रयागराज के कटरा इलाके में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान वह स्कूटी चला रहे थे। लेकिन इसी दौरान उन्होंने बालाजी नामक एक छात्र को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना को लेकर छात्र ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।

आरोप है कि विरोध करने पर छात्र बालाजी को राजपाल यादव के बाउंसर ने मारपीट भी की थी। छात्र ने कर्नलगंज थाने में राजपाल यादव और क्रू मेंबर्स के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं राजपाल यादव ने छात्र समेत कई लोगों पर शूटिंग में बाधा डालने का आरोप भी लगाया है। फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर ने भी कथित पीड़ित छात्र के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करने की बात कही है।उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ छात्रों और लोगों ने जिला प्रशासन की अनुमति से चल रही शूटिंग में बाधा डाली. छात्र पर शूटिंग में बाधा डालने और एक्टर्स को परेशान करने का आरोप है। पुलिस ने अभी तक किसी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

राजपाल यादव की स्कूटी का क्लच टूट गया
कर्नलगंज थाने के एसएचओ राम मोहन राय ने बताया कि जो स्कूटर राजपाल चला रहे थे वह पुराना था। एसएचओ ने आगे कहा कि स्कूटर का क्लच तार टूटने के बाद राजपाल यादव ने नियंत्रण खो दिया और छात्र को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्र को चोट नहीं आई है। हालांकि आगे की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज