राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विदेशी युवक भी हुए शामिल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की तारीफ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार सुबह झालावाड़ जिले के रायपुर के कालीतलाई गांव से शुरू हो गई। राहुल संग सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा के साथ पैदल चले। देशभक्ति गानों के साथ उत्साह से चल रहे थे।उधर मुख्यमंत्री गहलोत ने यात्रा में शामिल अन्य यात्रियों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और भोजन एवं रात्रि विश्राम एवं ठहरने सहित तमाम व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

 

इसी दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने आए सोहेल हाशमी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो भी गहलोत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा: ‘विदेशों से लोग अपना कामकाज छोड़कर राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की मजबूती के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने आ रहे हैं।’

 

https://youtu.be/thtRxJPS4uU

सोहेल हाशमी ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र से यात्रा को ज्वाइन किया है। उनके एक मित्र भी यात्रा में शामिल होने बेल्जियम से आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एमपी में बहुत अच्छे इंतजामात थे, लेकिन राजस्थान में आकर बहुत अच्छा लगा। यहां पूरी व्यवस्था की गई है। सोहेल ने कहा कि वे यात्रा में देश को समर्थन करने के उद्देश्य से आए हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज