प्रगतिशील कृषक शिव दयाल गंगवार को सीएम ने किया सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। लखनऊ में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी  राजभवन प्रांगण लखनऊ में आयोजित की गई ।इस प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में बरेली के  प्रगतिशील कृषक शिव दयाल गंगवार पुत्र बालक राम, निवासी ग्राम ग्रेम, तहसील नवाबगंज,  बरेली द्वारा पॉली हाउस में उत्पादित खीरे के उत्कृष्ट नमूनों के साथ प्रतिभाग किया गया।कृषक शिव दयाल गंगवार को उत्कृष्ट कार्य करने पर आज प्रदेश की महामहिम राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जप्रगतिशील कृषक शिव दयाल गंगवार को सम्मानित किये जाने पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, उप निदेशक उद्यान श्याम कुमार गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment