राजनीति

पार्टी को मजबूत करना मेरा मकसद :आबिद रजा

Advertisement

 

पंकज गुप्ता 

बदायूं : समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा जिन्हें आजम ख़ाँ और सलीम इकवाल शेरवानी का करीबी माना जाता है।  आबिद ने विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी  से टिकट ना मिलने की वजह से पार्टी छोड़ दी थी , वह एक बार पुनः सपा में शामिल हो चुके हैं।  अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के सामने सलीम शेरवानी के नेतृत्व में आबिद रजा ने सपा ज्वाइन की बदायूं पहुंचकर आबिद रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पुराने गिले-शिकवे दूर हो गए अब पुरानी बातों पर कोई चर्चा नहीं होगी।
बता दें आबिद रजा और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के बीच आपसी विवाद चर्चाओं में रहा है आबिद रजा हमेशा से अंडरग्राउंड केबल, गोकशी, अवैध खनन, आदि मुद्दे अपनी सरकार में उठाते रहे हैं जिसके चलते उनकी धर्मेंद्र यादव से अदावत हो गई थी।  विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट न मिलने पर आबिद रजा ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और पूरे प्रदेश भर में घूम घूम कर सपा के विरोध में जनसभाएं की थी लेकिन एक बार पुनः उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है .
आबिद ने बदायूं में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि  एक बार फिर उन्होंने संघर्ष चुना है, उन्होंने  यह भी कहा कि पुरानी बातों और मुद्दों पर हम चर्चा नहीं करना चाहते एक बार फिर से वह  नई शुरुआत कर रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि  मुलायम सिंह यादव जी की मृत्यु के बाद वह सैफई गए था ,  उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही थी कि वह  पुनः समाजवादी पार्टी में आ जाये। आबिद रजा ने कहा कि अखिलेश यादव के समक्ष उन्होंने  पार्टी ज्वाइन की है।  उनकी  कोई भी शर्त नहीं है सिर्फ  उनका उनका काम पार्टी को मजबूत करना है स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसका वह  चुनाव लड़ आएंगे और प्रचार करेंगे।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

शीशगढ़। मानपुर में बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर आज गुरुवार शाम लगभग 7.30 बजे तेज रफ्तार…

6 hours

शीशगढ़ से हाजियों का पहला जत्था हज को रवाना

शीशगढ़। गुरुवार को नगर पंचायत शीशगढ़ से हज को जाने बाले हाजियों का पहला जत्था…

7 hours

अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 12 से 13 मई तक

 - विवाह योग्य 600 से अधिक अग्र युवक-युवतियों ने कराया पंजीकरण। - 75 वर्ष से…

7 hours

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन , क्या कहते है आपके सितारें

दैनिक राशिफल दिनांक 10 मई ,दिन शुक्रवार : ज्योतिषाचार्य आचार्य सत्यम शुक्ला , कानपुर वाले…

8 hours

छात्रा से दुष्कर्म कर ट्रेन के आगे धकेल कर हत्या का आरोप, केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।घर से स्कूल जा रही छात्रा को दबंग ने दबोच लिया।छात्रा से दुष्कर्म कर…

8 hours

ट्रेक्टर से कुचलकर मासूम की  दर्दनाक मौत

शीशगढ़।ईट भट्ठे पर खेल रही मजदूर की ढाई वर्षीय बेटी को भट्ठे पर ही काम…

8 hours