बरेली : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) इकाई- बरेली को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जितेन्द्र पाल सिंह को सदस्यता संयोजक व विनोद कुमार, सदस्यता सह संयोजक पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्राथमिक संवर्ग के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने पत्र जारी करके यह जानकारी दी है। इस संबंध में धर्मेंद्र कुमार शर्मा की ओर से चुने गए दोनों व्यक्तियों से कहा गया है कि उनकी नियुक्ति इस इस उद्देश्य के साथ दी जाती है कि वह जनपद बरेली में संगठन की सदस्यता वृहद स्तर पर करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही समस्त विकास खंड में सदस्यता संयोजक नामित करते हुए सभी विकास खंड में महासंघ इकाई को मजबूती प्रदान करेंगे। संगठनात्मक प्रगति के संदर्भ में उन्हें समय समय पर सूचित करना भी जरूरी है। बता दे कि जितेंद्र पाल सिंह प्राथमिक विद्यालय गजरौला नवीन ब्लॉक बिथरी चैनपुर , विनोद कुमार संविलियन विद्यालय मानपुर ब्लॉक क्यारा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है।
बरेली। राममूर्ति हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर कुमार के बेटे शिवांश शर्मा ने आईसीएसई की इंटरमीडिएट…
देवरनियां। गांव अमृता निवासी विपिन गंगवार उर्फ विराट कुर्मी ने थाने में जिला पंचायत अध्यक्ष…
शीशगढ़। सोमवार की सुबह जिला बरेली के थाना शीशगढ़ में विलासपुर वस अड्डा पर स्थित…
बरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान…
बाल विवाह किया तो होगी जेल , सूचना देने वाले का नाम रखा जायेगा गोपनीय …
शीशगढ़। सोमवार को मानपुर के स्वामी सोमनाथ इंटर कालेज और एन डी एकेडमी इंग्लिश मीडियम…