सर्राफ की दुकान से ज़ेवर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने जेल भेजा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। मंगलवार को कस्बे के आशिक अली की सर्राफे की दुकान से चांदी की बिछिया से भरा डिब्बा चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने आज बुधवार को जेल भेज दिया।ज्ञात हो कि कस्बे के आशिक अली की सर्राफ की दुकान से ग्राम तिगड़ी निवासी सलमान खान पुत्र लईक खान ने उस समय चांदी के बिछिया से भरा डिब्बा चोरी कर लिया था।

 

 

 

ज़ब दुकान स्वामी अपने बेटे को दुकान पर बिठाकर लघुशंका करने गया था।चोरी के जेवरो को बेचने को उपरोक्त चोर मानपुर में एक सर्राफ के पास गया था।शक होने पर सर्राफ ने पूछताछ कर चोर को पुलिस को सौंपा था।दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने चोर के खिलाफ ज़ेवर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आज जेल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज