खुलेआम बाजी लगाता सटोरिया गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। गस्ती पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टे की पर्ची लगाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस का कहना है कि आरोपी खुले आम सार्वजनिक जगह पर बैठकर सट्टे की पर्ची लगा रहा था। साथ ही सट्टे की डिटेल लाइनदार रजिस्टर में नोट कर रहा था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

 

 

मानपुर चौकी के उपनिरीक्षक संजय कुमार के अनुसार विगत रात्रि वह हमराह सिपाहियों के साथ गस्त पर थे तभी एक व्यक्ति मानपुर बहेड़ी रोड पर विनय पेट्रोल पम्प के निकट कॉपी में कुछ लिख रहा था।पास जाकर देखा तो वह सट्टे की पर्ची लिख रहा था।मौके से 270 रुपए व सट्टा लिखने बाला रजिस्टर बरामद कर आरोपी का नाम पता पूँछा तो आरोपी ने अपना नाम सुखलाल पुत्र जीवन लाल निवासी ग्राम परशुरामपुर बताया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज