एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश बनेगा विश्वगुरु: विधायक प्रवक्तानंद

SHARE:

 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बरेली और आंवला इकाई की संयुक्त बैठक सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में विधायक प्रवक्तानंद ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यदि देश में एक साथ चुनाव होते हैं तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और भारत पुनः विश्वगुरु बन सकेगा।

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा पार्टी का मजबूत स्तंभ है, जिससे संगठन को निरंतर ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि मोर्चे के कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है।

आंवला भाजपा जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप ने कहा कि तीनों जिलों के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी कड़ी मेहनत से शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। यह पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा का प्रमाण है।

इस अवसर पर आंवला किसान मोर्चा अध्यक्ष नीरज पटेल, धीरज साहू, नीतीश उपाध्याय, राजकुमार द्विवेदी, नवल किशोर, अर्जुन राठौर, माखनलाल, देवेंद्र और मुकेश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!