मेष , आज के दिन कारोबार में उथल-पुथल की आशंका बड़ सकती है पढ़ाई के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती हैं किसी रिश्तेदार से विवाद के कारण काम को लेकर चिंता रहेगी।
वृष, आज के दिन बुद्धि की गलती से कुछ नुकसान हो सकता है, आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत हैआपके कामकाज में सुधार देखने को मिल सकता है.
मिथुन , आज के दिन घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है पेट की समस्या बड़ सकती है आपको घर में आरामदायक माहौल मिल सकता है। बिजनेस में बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं.
कर्क , आज के दिन हस्तकला के क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारिक चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपको दूसरों का बहुत अच्छा साथ मिलेगा।

सिंह , आज के दिन धार्मिक कार्यों में दान दे सकते हैं। विवादित संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई से लाभ होगा कलाकारों का समय अच्छा बीतेगा।
कन्या , आज के दिन व्यापार में मंदी आ सकती है। दांपत्य जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। घर पर एक साथ यात्रा पर चर्चा करें। दोपहर के समय शुभ परिवर्तन। दोस्तों के बीच आप चर्चा का विषय बन सकते हैं।
तुला , आज के दिन सामाजिक कार्यों में बाधा आ सकती है। खेल-कूद में अधिक रुचि बढ़ेगी सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक, आज के दिन घर में मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। परिवार में संतान को लेकर उलझनें आ सकती हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
धनु , आज के दिन सुबह कामकाज को लेकर कोई अच्छा संदेश आ सकता है। कार्यस्थल पर शत्रुता बढ़ सकती है। आपके व्यवहार से परिवार में कोई आहत हो सकता है।
मकर , आज के दिन नये कार्य की योजना बना सकते हैं किसी और के कारण प्रेम संबंध टूट सकता है। प्रशासनिक कार्यों में सुधार के योग है संपत्ति को लेकर परेशानी हो सकती है।
कुंभ , आज के दिन आप अचानक मुकदमों में फंस सकते हैं। पड़ोसियों से विवाद सुलझ सकते हैं। कामकाज में कोई खास मन नहीं लगेगा। विवाह को लेकर कोई बहुमूल्य निर्णय लेना पड़ सकता है।
मीन , आज के दिन किसी मशहूर व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। कोई प्रवासी घर लौट सकता है। कार्यस्थल पर आप किसी की साजिश का शिकार हो सकते हैं।
