राम गंगा के तट पर लगेगा विशाल वस्त्र मेला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राम गंगा के तट पर लगेगा विशाल वस्त्र मेला

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन की मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना , जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर , जिला उपाध्यक्ष गिरीश कपूर ने सीता रसोई का देखा । इस मौके पर पुस्तकालय में गरीब विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें दी एवं निर्धन व असहाय लोगों के लिए 27 नवंबर को रामगंगा पर लगने वाले वस्त्र वितरण कैंप के लिए गर्म वस्त्र प्रदान करके सीता रसोई का सहयोग किया। सीता रसोई के सेवादार अनुराग मल्होत्रा ने बताया कि 27 नवंबर को रामगंगा तट पर एक विशाल कैंप का आयोजन किया जाएगा ,जिसमें निर्धन एवं असहाय लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म वस्त्रो का वितरण किया जाएगा।

 

 

इस केम्प में कोई भी सहयोग कर सकता हैं । इस अवसर पर आर जे वाई एस की मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना ,जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर पत्रकार महासंघ उपाध्यक्ष, गिरीश कपूर को सेवादार अनुराग मल्होत्रा द्वारा भी सम्मानित किया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज