पराली जलाने से मना करने पर दबंगो ने प्रधान पुत्र से की मारपीट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी प्रधान पुत्र ने कुछ लोगों को पराली जलाने से मना किया। मना करने पर आरोपियों  ने प्रधान पुत्र को गालियां देते हुए जमकर पिटाई की।प्रधान पुत्र ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है।वहीं पुलिस ने रंजिशन झूठी शिकायत किए जाने की बात कही है।

 

 

ग्राम मीरपुर निवासी हरेंद्र ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की सुबह विजयपाल, राम औतार, वीरपाल, महेश, हरवीर प्रवेंद्र सिंह को खेत में पराली जलाते हुए देखा। प्रधान पुत्र होने के नाते उन्होंने उक्त लोगों से पराली जलाने को मना किया। पराली जलाने से रोकने पर उपरोक्त ने प्रधान पुत्र को जमकर पीटा। पराली जलाने की कहीं भी शिकायत करने पर प्रधान पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रधान पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

 

वहीं इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उन लोगों के बीच में पुरानी रंजिश चली आ रही है। पराली जलाने की शिकायत गलत है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की थी, उक्त स्थान पर पेड़ो के पत्ते जलाए जाना पाया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज