सपा राष्ट्रीय सचिव बनने पर जैनब फातिमा का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संतुति पर अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद इक़वाल खां क़ादरी के द्वारा शाहबाद निवासी सुश्री ज़ैनब फ़ातिमा को अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने के उपरांत ज़िलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप और महानगराध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की अगुवाई में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फूल मालाओं से गर्मजोशी से ज़ैनब का स्वागत किया गया।

 

 

इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनीस बेग़ ने ज़ैनब को गुलदस्ता पेश कर स्वागत किया उनके साथ में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द यादव, ज़िला उपाध्यक्ष तारिक़ लिटिल, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर महिलासभा की ज़िलाध्यक्ष स्मिता यादव, प्रदेश सचिव सिम्पल कन्नौजिया, महानगर उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, ज़िला सचिव द्रोण कश्यप, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य संजीव कश्यप, ज़िला कार्य कारिणी

 

फोटो में जैनब फातिमा

 

सदस्य शिवम राज कश्यप, शिक्षक सभा की ज़िला उपाध्यक्ष पल्ल्वी सक्सेना, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष महिलासभा राजेश्वरी, पूर्व महानगर महिलासभा उपाध्यक्ष कमलेश रत्नाकर, पूर्व रामसेवक प्रजापति, जितेन्द्र मुंडे, मैना, प्रियंका कपूर, अनीता, हिना, सबा आफ़रीन, शरीफ़ खान, डॉ चांद, रूपा शर्मा, संदीप मौर्या, मुहम्मद उवैस अंसारी, सोनू, लोहिया वाहिनी फ़रीदपुर के विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। बाद में नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव ज़ैनब फ़ातिमा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment