अब पासपोर्ट सेवा हुई और आसान,घर बैठे ले इसका लाभ

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर नहीं जाना होगा, जिस जगह से पासपोर्ट की डिमांड ज्यादा होगी। उसी जिले में पासपोर्ट मोबाइल वैन को भेजकर लोगों को घर के पास पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।वैन उनके नज़दीक जाएगी और उनका पासपोर्ट बनाएगी। फिलहाल पासपोर्ट के क्षेत्रीय कार्यालय से पासपोर्ट मोबाइल वैन की सुविधा शुरू की गई है।

 

 

 

विदेश मंत्रालय से पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू की गई है। जिससे आवेदकों को पासपोर्ट सेवा संबंधी सेवा सुलभ रूप से मिल सकेगी। बीडीए कार्यालय के सामने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मोबाइल वैन का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसमें आवेदक घर बैठे इस का लाभ लें सकेंगे।क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक पासपोर्ट आवेदको को सुविधा के लिए पासपोर्ट मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है। वैन के ज़रिए लोगों के घर के नजदीक पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसे आवेदक आसानी से अब लाभ उठा सकेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज