खबर कॉम्पैक्ट :बिजली के बिल में हुए विवाद में छोटे भाई ने भतीजों के साथ मिलकर बड़े भाई का सिर फोड़ा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 बरेली के नवाबगंज में नौगमा में बिजली के बिल को लेकर एक परिवार के दो पक्ष भिड़े

परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस से की

 

 

बरेली । नवाबगंज थाना क्षेत्र के नौगमा में गुरुवार 7 बजे बिजली के बिल को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई और भतीजों ने मिलकर रोशनलाल का सिर फोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक रोशनलाल पुत्र गोपाल के बीच छोटे भाई से बिजली का बिल आधा देने को विवाद हो गया था , इसी दौरान छोटे लाल , रामनरेश , दयाराम ने मारपीट करके  रोशन लाल का सिर फोड़ दिया । इस घटना में रोशन लाल के शरीर पर कई गंभीर चोटे भी आई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज