खबर कॉम्पैक्ट :बहेड़ी में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, दो भाई घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  •  बहेड़ी के नैनीताल हाइवे पर हुआ सड़क हादसा
  • राहगीरों ने दोनों भाइयों को उठाया,
  • जिला अस्पताल किया रेफर

 

बरेली।  किला थाना क्षेत्र में रहने वाला आकाश कुमार अपने बड़े भाई हिमांशु के साथ आज शाम को ई-रिक्शा से बहेड़ी के नवीवक्श जा रहे थे। बहेड़ी के नैनीताल हाइवे पर अचानक सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गया। ई-रिक्शा चालक हड़बड़ा गया और ई रिक्शा अनियंत्रित हो गया। इस दौरान अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया जिसमें आकाश को कम और छोटे भाई को गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने दोनों भाइयों को उठाया और बहेड़ी के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां रात में हिमांशु को भर्ती कराया गया, जबकि आकाश की अस्पताल से ही छुट्टी कर दी गई।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज