खबर कॉम्पैक्ट :टीपी नगर चौकी के पास हुए सड़क हादसे में रिटायर्ड टीचर की मौत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

घटना से मृतक के परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के  टीपी नगर चौकी  के पास हुए  सड़क हादसे में एक रिटायर्ड टीचर की बुधवार रात को मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रिटायर्ड टीचर राधेश्याम यादव टीपी नगर चौकी के पास  बाइक से रोड़ पार कर रहे थे तभी एक रोडवेस बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान   राधेश्याम को इलाज के लिए  बरेली लेकर आया जा रहा था  तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment