खबर संक्षेप में : छात्रा के अकॉउंट से साइबर ठगों ने उड़ाये हजारों रुपये,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।  एक कॉलेज की बीएससी की छात्रा के एकाउंट से करीब 99,900 रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिए। छात्रा को जैसे ही उसे अपने साथ ठगी होने का महसूस किया तो उसने साइबर सेल को सूचना देने के साथ स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक उसके पिता ने उसके अकॉउंट में कॉलेज फीस जमा की थी। आज पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की तो मामले के एक बार फिर जांच के आदेश कर दिए गए।

 

छात्रा ने बताया कि उसे एक क्रिप्टो कंपनी से एक मैसेज आया जिसमें कहा गया कि उसे 60 प्रतिशत ब्याज के साथ रुपये वापस करने को कहा गया था । जैसे ही छात्रा ने टेक्स्ट मेसेज पर क्लिक किया तो तीन बार मे उसके एकाउंट से 99, 900 रुपए कट गए। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय आकर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत करते हुए उसके फीस के 99900 रुपये वापस दिलाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज