खबर संक्षेप में : गर्भवती महिला की आत्महत्या के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली । फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया विक्रमपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने महिला को भूखे प्यासा रखने के साथ दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महिला का पति कुछ समय से 50 हजार रूपये की दहेज की मांग कर रहा था। दहेज नहीं देने के चलते महिला के पति एवं सुसरालजनों ने उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी और शव को घर में छोड़कर फरार हो गये। वही पुलिस ने सुसरालजनों के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

फ़ोटो में एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल,

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में निजी कारणों के चलते एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतिका के परिजनों की तहरीर पर दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्जकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज