सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात और महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली :  रामनगर के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वही मायके के पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर इलाज सही न करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।

 

थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर निवासी चांदनी पत्नी अंकित कुमार का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। चांदनी को प्रसव पीड़ा हुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जानकारी के मुताबिक चांदनी का पुत्र हुआ जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद चांदनी ने भी सांसे त्याग दी। एक तरफ म्रतका के ससुर नन्हे लाल ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया की अगर कोई परेशानी थी तो डॉक्टर महिला व बच्चों को निजी अस्पताल ले जाने के लिए कहते।

 

 

लेकिन डॉक्टर ने अपने आप ही इलाज किया। दूसरी तरफ म्रतका के पिता धर्मपाल ने ससुराल वालों पर सही इलाज नहीं करवाने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज