स्मैक तस्करों की तलाश में पुलिस ने मारा छापा

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। बृहस्पतिवार देर शाम थाना प्रेमनगर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से   गांव कुरतरा में बांछित चल रहे स्मैक तस्करो के घर दबिश दी। लेकिन सूचना लीक होने के कारण तस्कर फरार हो गए।जिससे पुलिस की टीम को मायूस होकर बापस लौटना पड़ा।करीब पांच दिन पहले थाना प्रेमनगर पुलिस ने बरेली से स्मैक की डीलिंग करने जा रहे दो स्मैक तस्करो को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्मैक की खेप कुरतरा निवासी स्मैक तस्कर नसरत की बताई थी। पकड़े गए तस्करो के निशानदेही पर बृहस्पतिवार देर शाम कुरतरा प्रेमनगर पुलिस ने हल्का दरोगा के सहयोग से बांछित तस्कर के घर दबिश दी। साथ ही गाँब के एक शातिर तस्कर के घर के दरवाजा खटखटाया। लेकिन सूचना लीक होने के कारण दोनो तस्कर फरार हो गए।जिस कारण पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

दरसल गाँब कुरतरा में भी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की तरह स्मैक तस्करो की संख्या बढ़नी शुरू हो गयी है।दो साल पहले गाँब केवल दो स्मैक तस्कर थे।जो बहेड़ी और उत्तराखंड में स्मैक के साथ गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेजे थे। इनकी रिश्तेदारी फतेहगंज पश्चिमी क़स्बा के तस्करो के मोहल्ले में होने के कारण इन्हें भी स्मैक तस्करी की लत लग गयी। जिसके चलते इन्होंने अपने आलीशान घर बनवाये और प्लाट खरीदे है। इनके आलीशान मकान और शानो शौकत देखकर गाँब के युवा लड़के स्मैक तस्करी के धंधे में  चले गए।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!