नौकरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत। हत्या की आशंका

SHARE:

परिजनों ने लगाया दोस्तों पर हत्या करने का आरोप

फतेहगंज पश्चिमी। नौकरी करने गए गाँब पनवड़िया के युवक की फरीदाबाद में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी।उसकी लाश रेलवे ट्रेक के पास से पुलिस ने वरामद की है। युवक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।पोस्टमार्टम के बाद लाश जब गाँब पहुँची तो कोहराम मच गया।

घर मे कोहराम

क्षेत्र के गांव पनवड़िया निवासी लाल बहादुर उम्र 30 वर्ष रुद्रपुर में काम करते थे। सैलरी ज्यादा मिलने के चक्कर मे वह तीन महीने पहले दोस्तों के साथ काम करने फरीदाबाद का जिला पल्लव चला गया। पिता छेदालाल ने बताया वह काम से कमरे पर आने के बाद रोज फोन करता था।

लेकिन 24 अक्टूबर को उसने फोन नही किया। इंतजार करने के बाद फोन किया तो बन्द आ रहा था। बात नही होने और अगके दिन जब वह फरीदाबाद गए तो उसका शब रेलवे ट्रेक के पास पड़ा मिला। रेलवे पुलिस उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी। बताया उसके शरीर का कोई भी अंग ट्रेन से नही कटा था। उसके दोनो पैर टूटे हुए थे। बताया उत्तराखंड और हरियाणा  के दो दोस्त उसके साथ रहते थे।

अब वह उसके साथ रहने से इनकार कर रहे है।पिता छेदालाल ने दोनो दोस्तो के द्वारा हत्या करके रेलवे ट्रेक पर शब फेकने की आशंका व्यक्त की है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शब गाँब पहुंचा तो कोहराम मच गया।
म्रतक की पत्नी सरिता और दो छोटे छोटे बच्चे एक बेटी और एक बेटा का रो रो कर बुरा हाल था।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!