नेशनल

सोमवती अमावस्या आज, बरसेगी शुभ संयोगों में भगवान शिव की कृपा ,जानिए क्या है पूजा का विधान,

Advertisement

 

बरेली। सनातन धर्म में हर अमावस्या का विशेष महत्व होता है अमावस्या का दिन यदि सोमवार पड़ जाए तो वह सोमवती अमावस्या कही जाती है इस बार सोमवती अमावस्या 17 जुलाई को मंगलकारी संयोगों में पड़ रही है।यह सोमवती अमावस्या भगवान शिव को पूर्ण रूप से समर्पित मानी गई है। और ज्योतिष के अनुसार अमावस्या के दिन कालसर्प दोष पितृ दोष और अल्प आयु दोष के निवारण के लिए विशेष रूप से पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन स्नान और दान- पुण्य का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण करने से पितरों को सद्गति की प्राप्ति होती है और सोमवती अमावस्या के दिन पूजन का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। इस बार सोमवती अमावस्या कई शुभ संयोगों को संजोए हुए हैं जिस कारण इसका महत्व कई गुना अधिक बढ़ गया है।

 

 

 

ज्योतिष के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन हर्षण योग, पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस दिन हर्षण योग सुबह 07 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। इसके साथ इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण निर्माण होगा। इसके साथ इस विशेष दिन पर श्रावन मास का द्वितीय सोमवार व्रत रखा जाएगा। ऐसे में इन लोगों में की गई पूजा अर्चना से भगवान शिव के साथ पितरों की भी असीम कृपा प्राप्त होंगे साथ ही जन्म कुंडली में आए समस्त दोषो का शमन होगा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी जीवन में तेज होगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

 

 

*सोमवती अमावस्या की पूजा विधि*
इस दिन सुबह जल्दी उठकर गंगाजल से स्नान करना चाहिए। यदि गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर नहाते समय पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान करना चाहिए। इस दिन आप उपवास रख रहे हैं, तो पूजा करते समय इसका संकल्प लें, उसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।इस दिन पूर्वजों के नाम तर्पण व दान करना भी शुभ माना जाता है। पितरों के निमित्त तर्पण करें। साथ ही जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें। यदि संभव हो तो, सोमवती अमावस्या के दिन पीपल, बरगद, केला, नींबू या फिर तुलसी के पेड़ का वृक्षारोपण भी करना चाहिए। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होता है। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं पीपल के वृक्ष पर पूजा करती हैं और भगवान शिव-पार्वती की भी पूजा की जाती है। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज में आइसक्रीम विक्रेता की पेंचकस मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

मीरगंज। आइसक्रीम को लेकर हुये मामूली विवाद में पेंचकस  मारकर युवक को मौत के घाट…

5 mins

ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न देने पर बेटी की हत्या का लगाया आरोप। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आंवला:-अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैनी शिवनगर निवासी महिला ने अलीगंज पुलिस से शिकायत कर…

46 mins

मजदूर को मजदूरी न देने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी।काफी समय मजदूरी करने पर भी दबंग ने मजदूरी नहीं दी।बार-बार मजदूरी मांगने पर…

50 mins

शाही में महिला की हत्या के मामले में अज्ञात बदमाशों पर  लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज

भगवान स्वरुप राठौर , शीशगढ़। मंगलवार शाम को शाही थाना क्षेत्र में हुई हत्या के…

54 mins

गांव के दबंग पर पीएम किसान निधि हड़पने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी।महिला ने गांव में युवक को आधार कार्ड देकर बैंक खाता खुलवाया।बैंक खाता की…

1 hour

पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष बने अतुल शर्मा

मीरगंज। बुधवार को मीरगंज के ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायक संघ के चुनाव का आयोजन…

1 hour