News Vox India
धर्मनेशनलशहर

बीमारियों से निजात पाने के लिए ऐसे करें हनुमानजी की पूजा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील होगा। जिस कारण आज के दिन का महत्व कई गुना अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे में हनुमान जी की पूजा अत्यंत मंगलकारी होगी। आज लाल वस्त्र पहने, और लाल वस्तुओं का दान करें। हनुमान जी को लाल पुष्पों की माला, अनार और लाल मिठाईयों का भोग लगाएं। सिंदूर मिश्रित चमेली का तेल का चोला हनुमान जी को चढ़ाएं। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान बाहुक का पाठ करें और आरती करें। इससे सुख- समृद्धि की बरसात होगी। दिन भी मंगलकारी होगा और समस्त रोग शांत होंगे।

Advertisement

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- वैशाख मास, कृष्ण पक्ष

तिथि- पंचमी तिथि प्रातः 7:07 तक उपरांत षष्ठी तिथि

दिन-मंगलवार

नक्षत्र- ज्येष्ठा नक्षत्र

योग- वरियान योग

करण- तैतुल करण

राहुकाल- मध्यान्ह 3:24 से 4:59 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर,लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः
9:23 से मध्यान्ह 01:51 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:20 से 4:49 तक

लाभ का चौघड़िया 7:49 से रात्रि 9:20 तक

 

पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*

मेष-आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से कुछ धन उधार लेने की सोच सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुददे पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृष -आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्यों के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें क्योकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन-आज का दिन आपको अपने बारे में भी सोचना होगा, क्योंकि आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे। आज आप अपने परिवार में बढ़ती जरूरतों के कारण अपने बढ़ते खर्चों से भी परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी आमदनी को बढ़ाने की सोचेंगे। आज आप अपने दिन का समय धर्म व आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

कर्क-आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज ननिहाल पक्ष से भी आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे।

सिंह-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप प्रतिक्षा लंबे समय से कर रहे थे। यदि आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा।

कन्या-आज का दिन आपके लिए सामान्य का रहने वाला है। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन आपके साथ लोग बुरा व्यवहार करेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप किसी कार्य को साहस व निर्भीकता पूर्वक करेंगे और उसमें सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं।

तुला-आज का दिन राजनीति में कार्यरत व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी धार्मिक गतिविधियों में भी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अच्छा धन कमाने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। मार्केटिंग संबंधित कार्य पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है यही आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक -आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपको काम की अधिकता होने के कारण थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। घर परिवार में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर किसी बाहरी व्यक्ति को कोई बात बताई तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपके प्रताप व प्रभाव में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम रखना होगा।

धनु -आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। उन्नति के नए-नए रास्ते खुलेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने के योग हैं। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिससे आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

मकर-अपनी जिम्मेदारी को पूरी लगन से पूरी करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। जीवन में नयापन का अहसास होगा। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। बुरी संगत से दूर रहें। आपको आज ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

कुंभ – आज किसी मित्र के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक आनंद का अनुभव करेंगे। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।नौकरी मिल सकती है।

मीन – कारोबार में लाभ होने की संभावना है। अनजान लोगों को उधार न दें। यात्रा को टाल सकते हैं।सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें। बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे। सगे संबंधियों से चर्चा हो सकती है। दिन ठीक रहेगा।

Related posts

जिलाधिकारी ने फाइलेरिया की दवा खाकर जनता को जागरूक किया 

newsvoxindia

Bareilly news:पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या , परिवार ने जताई हत्या की आशंका ,

newsvoxindia

भारत को हराकर इंग्लैंड फाइनल में पहुंचा , पाकिस्तान से होगा मुकाबला ,

newsvoxindia

Leave a Comment