रामपुर में सिलेंडर फटने से मकान गिरा, कई घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

यूपी के रामपुर में  एक घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में पहले तो आग पकड़ ली और फिर उसके बाद जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर फटने से मकान गिर गया और जिसके चलते इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।रामपुर के थाना गंज क्षेत्र की शाही कॉलोनी स्थित शरीफ अहमद की मकान में जोरदार धमाका हो गया जिसके बाद अफरा तफरी मच गई पता चला मकान की रसोई में रखे गैस सिलेंडर ने पहले तो आग पकड़ ली और उसके बाद उसके परखच्चे उड़ गए।

 

वही मकान की छत भरभरा कर गिर गई जिसके चलते इस घटना में 9 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं दूसरी ओर धमाके की आवाज सुनकर हर कोई दंग रह गया । घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अफसरान भी मौके पर पहुंच गए । पुलिस के द्वारा लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधीक्षक रामपुर अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सिलेंडर लीक होने से घटना हुई है। घटना में कई लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज