नेशनल

नवरात्रि स्पेशल: अनार का फल अर्पण कर मां चंद्रघंटा को करें प्रसन्न और ऐसे करें पूजा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मेष राशि में स्थित है। यह राशि मंगल की मानी जाती है। और आज चैत्र नवरात्र का तृतीय दिवस है। नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा माता की पूजा होती है। चंद्रघंटा माता समस्त रोगों को दूर करने वाली एवं भयमुक्त करने वाली देवी कहा जाता है। ऐसे में आज इनकी पूजा-अर्चना रोग व भय मुक्त करेगी। इनको अनार का भोग विशेष प्रिय है इसलिए अनार का भोग लगाएं। और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। शुक्र मंत्र का जप करें। सफेद वस्त्र पहने। और सफेद वस्तुओं का दान करें। हो सके तो मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से रोग, शोक, दुख दूर होंगे और शुभता में वृद्धि होगी।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- चैत्र मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- तृतीया तिथि

दिन-शुक्रवार

नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र

योग- वैधृति योग

करण- गर करण

राहुकाल- प्रातः 10:48 से 12:19 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 06:13 से शाम 10:48 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह
12:19 से 1:50 तक

चर का चौघड़िया मध्यान्ह 4:53 से शाम 6:24 तक

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

 

जानिए आज का राशिफल

मेष – मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।

वृष – मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है।

मिथुन – मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वाथ्य का ध्यान रखें।

कर्क – मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयेाग रहेगा।

सिंह – मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। यात्रा के योग हैं।

कन्या – संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला – मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान भी रखें।

वृश्चिक – संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।

धनु – मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद-परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

मकर- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और आय के साधन भी बनेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ – मन शान्त तो रहेगा। फिर भी धैयशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों के साथ नए कारोबार की शुरुआत करेंगे।

मीन – मन अशान्त तो हो सकता है। वाणी में मधुरता भी रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

दो सगी बहनों के कमरे में पड़े मिले शव , मची सनसनी

आदर्श/राजकुमार मीरगंज। फतेहगंज पश्चिमी थाना इलाके के सफरी गांव में बुधवार को दो सगी बहनों…

14 hours

किशोरी ने युवक ने की छेड़छाड़ ,एफआईआर दर्ज

मीरगंज। थाना क्षेत्र में युवक ने ग्रामीण के घर में घुस कर उसकी नाबालिग पुत्री…

17 hours

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से टकराया गोवंश, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

अजित मिश्रा, फतेहगंज पूर्वी।शाहजहांपुर की ओर जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आवारा…

17 hours

बेटी के घर गए पिता के साथ की मारपीट

देवरनियाँ । थाना क्योलड़िया के गांव हररैया के निवासी सुरेश पुत्र सियाराम ने देवरनियां कोतवाली…

17 hours

निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले 23 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आंवला। आंवला एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर एन राम ने निर्वाचन 2024 के निर्वाचन आयोग के…

18 hours

उधार का  रुपया वापस मांगने पर घर में घुसकर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा,…

19 hours