-आज विशेष
आज चंद्रमा मेष राशि में स्थित है। आज इष्ट देवता के प्रति जप करने से अपार समृद्धि प्राप्त होगी। आज लाल वस्त्र पहने भगवान सूर्य विष्णु की उपासना करें। सूर्य को लाल पुष्प, रोली डालकर जल अर्पण करें और सूर्य के सम्मुख ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी रोग, शोक, ताप सभी दूर होंगे।
जानिए आज का पंचांग
संवत् -2079
शाके-1944
मास-मार्गशीष मास, शुक्ल पक्ष
तिथि-द्वादशी तिथि
दिन-रविवार
नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र
योग- वरियान योग
करण-बव करण
राहुकाल- मध्यान्ह 3:58 से 5:16 तक
जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय
चर,लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः8:12 से मध्यान्ह 12:05 तक
शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:23 से 2:40 तक
शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया 5:16 से रात्रि 10:23 तक
जानिए आज का राशिफल
मेष –आज का दिन मेष वालों के लिए अच्छा रहेगा। किसी काम के सिलसिले में रिश्तेदारों से भेंट करेंगे। कामकाजी लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। संभलकर खर्च करना होगा।
वृषभ – रूके हुए कार्य पूरे होने से आप आलोचना से बच सकते हैं। तनाव कम होगा। यात्रा जरूरी न हो तो टालने का प्रयास करें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। मित्रों के साथ साझेदारी में काम फिलहाल शुरू न करें।
मिथुन – आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। किसी को उधार देना महंगा पड़ सकता है। रकम डूबने की आशंका है। तनाव रहेगा। आपको व्यापार को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। छात्र सफल रहेंगे।
कर्क – सलाह देने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज किसी समस्या से घिर सकते हैं। बच्चों की सेहत के चलते खर्च ज्यादा होगा। अज्ञात स्रोत से धन लाभ हो सकता है। आपको व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह – आज क्रोध ज्यादा रहेगा। पारिवारिक विवाद के चलते आपको अदालती मामले का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा, व्यवसाय को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। कुटिल लोगों से सावधान रहें। ज्यादा खर्च हो सकता है।
कन्या – किसी से मदद मांगने की नौबत आ सकती है। आपका दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप का लाभ नहीं होगा। अपने साथियों के साथ जरूरी चर्चा कर सकते हैं। दंपत्तियों के बीच विवाद हो सकता है।
तुला – सेहत संबंधी समस्या दूर होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात का लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। उधार देने से पहले अच्छी तरह से विचारकर लें। घरेलू कार्यों को पूरा करने में कोताही न करें।
वृश्चिक – छात्रों को कामयाबी मिलेगी। करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। किसी की बातों में न आएं। मेहनत का फल मिलेगा। शारीरिक कष्ट दूर होने की संभावना है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। वाहन खराब होने की संभावना है।
धनु – आज आपका किसी करीबी से विवाद हो सकता है। उधार देंगे तो रकम डूबेगी। तनाव रहेगा। दफ्तर मेें साथियों की मदद कर सकते हैं। आपको कृषि आदि क्षेत्र में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है।
मकर-ऑफिस में अपनी जिम्मेदारी तय समय पर पूरी नहीं कर पाएंगे। अफसर नाराज हो सकते हैं।वाहन सावधानी से चलाएं। किसी बात को लेकर मित्रों से चर्चा करेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
कुंभ – नौकरी में कामयाबी मिलेगी। पूर्व की समस्या दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। कुसंगति को छोड़ें। सेहत ठीक रहेगी। अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। संतान को कामयाबी मिलेगी। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।
मीन – अपने व्यवहार में शालीनता लाएं। दोस्तों के साथ बहस होने की संभावना है। जोखिम लेने से बचें। खानपान को नियंत्रित करें। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। खर्च ज्यादा होगा। पारिवारिक समस्या से घिर सकते है।
बरेली। राममूर्ति हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर कुमार के बेटे शिवांश शर्मा ने आईसीएसई की इंटरमीडिएट…
देवरनियां। गांव अमृता निवासी विपिन गंगवार उर्फ विराट कुर्मी ने थाने में जिला पंचायत अध्यक्ष…
शीशगढ़। सोमवार की सुबह जिला बरेली के थाना शीशगढ़ में विलासपुर वस अड्डा पर स्थित…
बरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान…
बाल विवाह किया तो होगी जेल , सूचना देने वाले का नाम रखा जायेगा गोपनीय …
शीशगढ़। सोमवार को मानपुर के स्वामी सोमनाथ इंटर कालेज और एन डी एकेडमी इंग्लिश मीडियम…