नेशनल

दशहरा स्पेशल :नक्षत्र- योगों के शुभ संयोग में विजयादशमी, पूजन से मिलेगी अपार सफलता,

Advertisement
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ,
बरेली।अश्विन मास शुक्ल पक्ष दशमी के दिन मनाया जाने वाला विजयदशमी का पावन पर्व इस बार कई शुभ संयोगो में मनाया जाएगा। इस बार श्रवण नक्षत्र होने से इस त्यौहार की महत्वा कई गुना अधिक बढ़ गई है। इसके अलावा दशहरा पर तीन अन्य शुभ योगों का भी संयोग रहेगा। बता दे, रवि,सुकर्मा  और धृति योगों का संगम होगा। जिस कारण यह पर्व अत्यंत मंगलकारी हो गया है। वैसे तो विजयदशमी को स्वयं सिद्ध मुहूर्त में माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन कोई नया कार्य शुरू  कर सकते हैं। साथ ही जमीन जायदाद की खरीदारी सोने के आभूषण, कार, मोटरसाइकिल और हर तरह की खरीदारी करने से अनंत लाभ होगा।
यह पर्व शरद नवरात्र के 10वें दिन पड़ता है। इसी दिन शारदीय नवरात्र के नौ दुर्गा पूजन का आखिरी दिन होता है।इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। विजयादशमी के दिन ही शस्त्र पूजा करने का विधान भी है।
चूंकि दशहरा के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया और श्रीराम ने रावण पर जीत हासिल की इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मानते हैं। श्रीराम मर्यादा और आदर्श के प्रतीक हैं, तो वहीं मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं इस पर्व से लोगों को शक्ति के साथ मर्यादित, धर्मनिष्ठ और उच्च आदर्शों के साथ जीवन जीने की सीख मिलती है।
दशहरा पर नीलकंठ देखना शुभ
मान्यता है कि नीलकंड पक्षी महादेव का प्रतिनिधित्व करता है।पौराणिक कथा के अनुसार जिस समय भगवान राम दशानन का वध करने जा रहे थे। तब उन्हें नीलकंठ पक्षी के दर्शन हुए थे। उसी के बाद उन्हें लंकेश का वध करने में सफलता प्राप्त हुई। कहा जाता है कि नीलकंठ पक्षी के दर्शन ने व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। उसे हर कार्य में सफलता मिलने लगती है।
विजय दशमी का शुभ मुहूर्त
विजय मुहूर्त: बुधवार, 5 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से लेकर 2 बजकर 53 मिनट तक
अमृत काल:  बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 32 से लेकर दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक
दुर्मुहूर्त: बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 39 मिनट तक
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बार काउन्सिल ऑफ उ0प्र0 की अनुशासन समिति में सदस्य नामित

बरेली ।वरिष्ठ अधिवक्ता यशेन्द्र सिंह को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति में…

8 hours

युवती ने युवक पर घर बुलाकर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

- पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मुकदमा बहेड़ी। एक युवती ने एक युवक…

8 hours

कार्यवाही की संस्तुति के दो माह बाद भी नही हटा स्कूल की ज़मीन से कब्ज़ा

बहेड़ी। पिंदारी अभयचंद गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी…

8 hours

पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे पति समेत परिवार के 12 लोगो पर मुकदमा दर्ज

बरेली। 22 साल की एक विवाहिता की फरसे से काट कर हत्या कर दी गई।…

8 hours

कुर्मी क्षत्रिय सभा नें भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

बरेली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होनें वाले मतदान से पहले उथल -पुथल…

10 hours

पति-पत्नी दोनों को रिपोर्ट में मृत दिखाकर काटे वोट, उप निर्वाचन अधिकारी से शिकायत

आंवला। आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और…

10 hours