नेशनल

घर में ही तैयार हो रही थी स्मैक , पुलिस ने दो युवकों के पास 5 करोड़ की स्मैक की बरामद

Advertisement

बरेली : एक तरफ स्मैक का नशा जहां युवाओं के दिलो दिमाग पर छा रहा है तों वही उसकी लत कों पूरी करने में लगें बेरोज़गार युवा स्मैक में अपना भविष्य तलाश कर अपराध के दलदल में धंस रहे है। युवा घर सें बड़ी मात्रा में माल तैयार कर रहे। जिसकी भनक पुलिस कों भी नहीं थी। स्मैक तस्करी का हब बनता जा रहा फतेहगंज पश्चिमी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। तस्कर उत्तराखंड से दिल्ली के रास्तों में स्मैक सप्लाई कर रहे थे। जिसमें पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के पास से 4 किलो 82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करो के पास सें स्मैक बनाने के पाउडर भी बरामद किये है।पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

 

एसपी देहात मुकेश मिश्रा के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि फतेहगंज पश्चिमी के नई बस्ती के कस्बा सराय में बड़ी मात्रा में तस्कर स्मैक तैयार कर रहे हैं। जिसके बाद फतेहगंज पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना फतेहगंज पश्चिमी के सराय नई बस्ती निवासी नदीम उर्फ मुन्ना पुत्र शकील (27),दूसरा आरोपी मोहसिन पुत्र शकील (24) कों गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नदीम उर्फ मुन्ना ने बताया कि वो घर पर ही स्मैक तैयार करता था जिसके लिये वो झारखंड से कच्चा माल मंगाकर उसमें कट और पावर पाउडर मिलाकर डेली की शक्ल देकर उसको पॉलिथीन में पैक करता था जिसमें मोहसिन उसका सहयोग कर दिल्ली से उत्तराखंड के रास्तों में सप्लाई करता था। आज भी मोहसिन सप्लाई करने जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास सें 4 किलो 82 ग्राम अवैध स्मैक व 1 किलो 800 ग्राम पावर पाउडर के साथ 12 किलो 200 ग्राम कट पाउडर भी बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत 4 करोड़ 89 लाख 84 हज़ार रुपए है जबकि स्मैक बनाने के पाउडर की कीमत 11 लाख 50 हज़ार रुपए बताई गईं।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न देने पर बेटी की हत्या का लगाया आरोप। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आंवला:-अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैनी शिवनगर निवासी महिला ने अलीगंज पुलिस से शिकायत कर…

38 mins

मजदूर को मजदूरी न देने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी।काफी समय मजदूरी करने पर भी दबंग ने मजदूरी नहीं दी।बार-बार मजदूरी मांगने पर…

43 mins

शाही में महिला की हत्या के मामले में अज्ञात बदमाशों पर  लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज

भगवान स्वरुप राठौर , शीशगढ़। मंगलवार शाम को शाही थाना क्षेत्र में हुई हत्या के…

46 mins

गांव के दबंग पर पीएम किसान निधि हड़पने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी।महिला ने गांव में युवक को आधार कार्ड देकर बैंक खाता खुलवाया।बैंक खाता की…

56 mins

पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष बने अतुल शर्मा

मीरगंज। बुधवार को मीरगंज के ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायक संघ के चुनाव का आयोजन…

59 mins

विधुत संविदा मजदूर संगठन उप्र बरेली मंडल की हुई बैठक

बरेली। विधुत  संविदा मजदूर संगठन उप्र बरेली मंडल की द्विपक्षीय वार्ता मुख्य अभियंता बरेली मंडल…

1 hour