बिथरी चैनपुर क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

SHARE:

बरेली । बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर सनसनीखेज़  वारदात सामने आई है। जहाँ बाइक सवार लड़कों ने लड़की से चलती हुई बाइक पर छेड़छाड़ की इसके बाद लड़की चलती  बाइक से कूद गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने लड़की का इलाज शुरू कर दिया। घटना में लड़की हाथ पैर , चहेरे सहित शरीर के कई हिस्सों में खुली और गुम चोटें आई है।

 

लड़की ने बताया कि वह आसाम की रहने वाली है। वह लोगों के घर जाकर वर्तन साफ करने का काम करती है। बीती रात वह लिफ्ट लेकर शाहजहांपुर से आ रही थी। इसी दौरान टीपी नगर के पास युवकों ने बाइक पर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उनके चुंगल बचने के लिए वह चलती बाइक से कूद गई , जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

 

सीओ नितिन कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है साथी ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!